बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पुलिस ने लेवी मांगने वाले कुख्यात नक्सली सुरेंद्र यादव को किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

गया पुलिस ने लेवी मांगने वाले कुख्यात नक्सली सुरेंद्र यादव को किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

GAYA : लंबित कांडों के उद्भेदन के मामले में गया पुलिस मुख्यालय के चाकंद थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सली घटना के अभियुक्त  सुरेंद्र यादव उर्फ कईल यादव को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम ने बताया कि विगत वर्ष 26/12/2023 को चाकंद थाना क्षेत्र में संचालित एक ईट भट्ठा पर कुछ कथित नक्सलियों द्वारा भट्ठा पर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की घटना का अंजाम दिया गया था। 

इस दौरान कथित नक्सलियों ने मजदूरों के पास से आधा दर्जन से अधिक मोबाईल फोन और पैसा भी छीन लिया था। वहीं भट्ठा मालिक से लेबी की मांग की गई थी। उक्त मामले को लेकर चाकंद थाना में कांड संख्या 416/23 दर्ज कर पुलिस द्वारा घटना का तहकिकात शुरू किया गया था। डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि उक्त कांड में कुल दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। 

उक्त नक्सली घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से एक प्राथमिकी अभियुक्त को जिले के कोंच थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के बहादुर बिगहा गांव निवासी स्व जगदेव यादव में पुत्र सुरेंद्र यादव उर्फ कईल यादव को गिरफ्तार किया है। 

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नक्सली कईल यादव का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है। चार पांच मामले चाकंद थाना में हीं दर्ज है। उससे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार नक्सली के द्वारा पूछताछ के दौरान लेवी की मांग और भट्ठा मजदूरों के साथ मारपीट के घटना में संलिप्त कुछ अन्य लोगों का का भी नाम बताया है। जिसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Editor's Picks