गया के अभिनय ने यूपीएससी में लहराया परचम, अब स्कूल ने किया अपने होनहार का सम्मान

GAYA: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परिक्षा में कुल 933 उम्मीदवारों सफल हुए है। यूपीएससी आईएस परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया। पहले चारों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा है। यूपीएससी सेकेंड टॉपर गरिमा लोहिया बिहार के बक्सर की रहने वाली हैं।
बता दें कि, गया जिले के ज्ञान भारती रेसीडेंशियल कंपलेक्स स्कूल के छात्र अभिनय प्रकाश ने यूपीएससी 2023 में रैंक 279 लाकर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। अभिनव प्रकाश गया जिले से सटे झारखंड राज्य के हंटरगंज चतरा के अति नक्सल प्रभावित इलाके के रहने वाले हैं। जहां बंदूकों की गोलियों की तड़तड़ की आवाज गूंजती है। वहीं अब कलम की धार से विकास की इबादत लिखी जाएगी।
दरअसल, अभिनय प्रकाश ने ज्ञान भारती रेसीडेंशियल कंपलेक्स में क्लास वन से टेन प्लस टू तक की पढ़ाई स्कूल के आवास में रहकर पूरी की। अभिनव की इस सफलता पर स्कूल की ओर से उन्हें और उनके माता पिता को एक बार फिर स्कूल में बुलाया गया था। जहां ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल बोधगया के प्राचार्य मधु प्रिया ने उन्हें और उनके माता-पिता को अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सफल छात्र अभिनव प्रकाश ने बताया कि वह आगे कैबिनेट सेक्रेटरी बनकर प्रधानमंत्री के साथ काम करना चाहते हैं। उनका मानना है कि सोशल चेंज करने के लिए और विकास के लिए सेक्रेटरी के लिए काफी स्कोप होती है और रूरल प्रॉब्लम में पॉलिसी लाकर बड़ी बदलाव कर सकते हैं। अभिनव किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता मनोज कुमार सिंह किसान है और माता सालतू देवी ग्रहणी है।