घूसखोर इंजीनियर की संपत्ति जब्त, मकान में खुलेंगे स्कूल...कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

PATNA: बिहार के एक घूसखोर इंजीनियर सुखदेव महतो की संपत्ति जब्त की गई है।कोर्ट के आदेश पर पटना जिला प्रशासन जूनियर इंजीनियर की दो संपत्ति को जब्त कर रही है।पटना के ओल्ड जक्कनपुर में इंजीनियर की तीन मंजिला बिल्डिंग को जब्त किया गया है।उसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रू आंकी जा रही है।वहीं दूसरी संपत्ति नालंदा में है उसे भी बहुत जल्द जब्त कर लिया जाएगा।

बता दें कि निगरानी थाना काण्ड संख्या 76/07 में जेई सुखदेव महतो पर आय से अधिक सम्पति मामला का दर्ज किया गया था। उसके बाद जांच किया गया।निगरानी के विशेष न्यायालय भागलपुर 2 के समक्ष सम्पति जब्ति सम्बंधित राज्य सात फ़ाइल किया गया था। जिसमे इंजीनियर की दो संपत्ति एक पटना और दूसरा नालंदा में 2 मंजिला बिल्डिंग को जब्त करना था।उसके बाद कोर्ट ने संपत्ति जब्ति का आदेश दिया है।

भागलपुर के अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी रमेंद्र कुमार ने बताया कि पटना की सम्पति का वर्तमान बाजार मूल्य डेढ़ करोड़ रू लगाया जा रहा है। वहीं नालंदा की संपत्ति भी बहुत जल्द जब्त की जाएगी।उन्होंने  बताया कि ऐसी जब्त सम्पति को सरकार द्वारा लोक कल्याण में इश्तेमाल किया जाता है।अब बहुत जल्द सरकार उस मकान में स्कूल खोलेगी ताकि वहां के बच्चे पढ़ सकें। 

पटना से कुंदन की रिपोर्ट