बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहनों को तोहफाः भाइयों-रिश्तेदारों के घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, आज पूरे दिन सिटी बसों में मुफ्त सफर करेगी आधी आबादी

बहनों को तोहफाः भाइयों-रिश्तेदारों के घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, आज पूरे दिन सिटी बसों में मुफ्त सफर करेगी आधी आबादी

PATNA: रक्षाबंधन का त्योहार हो, और बहनों को तोहफा ना मिले, ऐसा तो संभव ही नहीं है। खुद बिहार सरकार ने आधी आबादी को, यानी कि महिलाओं को परिवहन बसों में मुफ्त सफर कराने का निश्चय किया है। महिलाओं और बहनों के लिए यह विशेष तोहफा रक्षाबंधन के पूरे दिन लागू रहेगा। 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तरफ से रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को विशेष तोहफा दिया जा रहा है। दरअसल रक्षाबंधन के दिन यानी कि 22 अगस्त को सिटी बसों में बहने मुफ्त सफर कर सकती हैं। शहर भर में मुख्य रूटों पर परिचालित सिटी बसें में महिलाएं इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। पटना की बात की जाए तो बेली रोड, दानापुर, बिहटा रूट की बसें, पटना सिटी जाने के लिए 555 नंबर की बसें उपलब्ध हैं। इसके अलावा बिहार शरीफ औऱ हाजीपुर के लिए सिटी बसों का परिचालन हो रहा है। इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस बसों का परिचालन किया जा रहा है।


इन 125 बसों में से 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल है। वहीं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि सिटी बसों में 65 फ़ीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं सहित अन्य विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं। यह हमारी तरफ से बहनों को छोटी सी भेंट हैं। उम्मीद है उन्हें यह पसंद आएगा, औऱ वह इसका लाभ लेंगी।

Suggested News