बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की बैठक में नहीं शामिल हो रहे नीतीश सरकार के अधिकारी,भड़क गए केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की बैठक में नहीं शामिल हो रहे नीतीश सरकार के अधिकारी,भड़क गए केंद्रीय मंत्री

PATNA: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं।उन्होंने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई थी,लेकिन उस बैठक में जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सिविल सर्जन हीं शामिल नहीं हुए। लिहाजा केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक नहीं की।भड़के गिरिराज सिंह ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।गिरिराज सिंह ने तत्काल बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से फोन पर बात की।

गिरिराज सिंह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।उन्होंने कहा है कि ....बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग को पूर्व सूचना के अनुसार आज समीक्षा बैठक में शामिल होना था। लेकिन सिवल सर्जन बैठक में शामिल नहीं हुए।इसलिए बैठक संतोषजनक नहीं हुई।

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि अन्य अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत एवं अन्य विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा।उन्होंने आगे कहा है कि छठ पर्व के बाद दूबारा समीक्षा करूँगा। 



Suggested News