बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बढ़ते क्राइम से परेशान गिरिराज सिंह ने SP के साथ की मीटिंग, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा

बेगूसराय में बढ़ते क्राइम से परेशान गिरिराज सिंह ने SP के साथ की मीटिंग, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा

PATNA: बेगूसराय में बढ़ते अपराध से चिंतित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पहले ट्वीट कर पुलिस पर सवाल उठाया।साथ हीं अपरोक्ष रूप से सीएम नीतीश पर तंज भी कसा।गिरिराज सिंह ने कहा था कि बेगूसराय में अपराध चरम पर है।उन्होंने कहा था कि ऐसे नहीं चलेगा,वे पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात करेंगे।

इसके बाद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के एसपी को बुलाया और उनके साथ बैठक की।बैठक के बाद गिरिराज सिंह ने यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि  बेगूसराय मेंं बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर बेगूसराय के एसपी के साथ बैठक की है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसमें सुधार किया जाएगा। 

Suggested News