बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस की पदयात्रा पर गिरिराज सिंह का तंज, कांग्रेसी करें राहुल गांधी की परिक्रमा

 कांग्रेस की पदयात्रा पर गिरिराज सिंह का तंज, कांग्रेसी करें राहुल गांधी की परिक्रमा

BEGUSARAI: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी देश के कई हिस्सों में पदयात्रा निकाल रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। कांग्रेस की इस यात्रा पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी राहुल की परिक्रमा कर लें तो उनकी पदयात्रा पूरी हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेसी अगर राजघाट से कांग्रेस कार्यालय के बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कर लेते हैं तो उनकी पदयात्रा पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी की नजर में राहुल गांधी ही महात्मा गांधी है। राहुल गांधी की परिक्रमा करने से ही कांग्रेसी की पदयात्रा पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - गिरिराज सिंह ने राजधानीवासियों से मांगी माफी,कहा- प्रकृति पर दोष नहीं गलती हमसे हुई  

बता दें कि बीजेपी भी पूरे देश में गांधी जयंती के अवसर पर पदयात्रा निकाल रही है। गिरिराज सिंह खुद बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में महात्मा गांधी के जन्मदिन को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। दिल्ली में सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी, वहीं आज शाम वह साबरमती आश्रम भी जाएंगे। पीएम मोदी आज देश को ‘खुले में शौच से मुक्त’ घोषित करेंगे।

Suggested News