बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने भरा नामांकन, बेगूसराय में दिखा समर्थकों का जोश... उमड़ा जनसैलाब

एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने भरा नामांकन, बेगूसराय में दिखा समर्थकों का जोश... उमड़ा जनसैलाब

BEGUSARAI/PATNA : बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने शनिवार को  नामांकन किया।  नामांकन के बाद आयोजित सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। नामांकन के पहले एक विशाल जुलूस निकाला गया। नामांकन दाखिल करने से पूर्व खुली जीप में अपने समर्थकों के साथ शहर भ्रमण करते हुए समाहरणालय परिसर पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाहर निकले गिरिराज सिंह का एनडीए के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया। इसमे भारी तादाद में लोग शामिल हुए। 

 इस अवसर पर बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जदयू के राष्ट्रीय महामंत्री   आरसीपी सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा, जदयू- लोजपा के संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक हज़ारों की संख्या में मौजूद थे। गिरिराज सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी प्रत्याशी गिरिराज सिंह की जीत का ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए सभी 40 सीट जीतेगी। समर्थन व वोट देने की अपील की। नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिये एनडीए की झोली में सभी 40 सीटें डालेगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि बेगूसराय की धरती से भारत के टुकड़े करने का नारा लगाने वाले कन्हैया को बेगूसराय से धूल चटा कर ही भेजेंगे।उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी गिरिराज सिंह रिकॉर्ड वोट से जीतकर दोबारा संसद भवन जाएंगे।जब तक कन्हैया और तनवीर हसन का जमानत जब्त नहीं होगीतब तक दिवंगत भोला सिंह की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक शेर नरेंद्र मोदी हैं और दूसरा शेर गिरिराज सिंह हैं।

Suggested News