छपरा में रब ने बना दी जोड़ी, 42 इंच के युवक ने 47 इंच की युवती से रचाई शादी

CHAPRA : कहा जाता है कि शादी के लिए भगवान ऊपर से ही जोड़ियां बनाकर भेजते हैं। सारण जिले में भी शनिवार को रब जोड़ियां बनाएं आसमानों वाली बात साक्षात रूप से देखने को मिली। जहां एक 42 इंच लम्बे दुल्हे को 47 इंच लम्बी दुल्हन मिली। दोनों विधि विधान पूर्वक मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर में परिणय सूत्र में बंध गए। लम्बाई में कम दुल्हे को उसी अनुरूप लम्बाई में दुल्हन मिलने पर मौजूद लोगों रब जोड़ियां बनाएं आसमानों में की बात को आत्मसात किया। 


मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरूवा पंचायत के  लेरूआ गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह का करीब 42 इंच लम्बे पुत्र रोहित का बनियापुर के खबसी गांव निवासी शुभनारायण प्रसाद की करीब 47 इंच लम्बी बेटी नेहा का शनिवार को मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर परिसर में परिजनों की आपसी सहमति से हिन्दू रीति रिवाज एवं विधि विधान पूर्वक विवाह संम्पन हुआ। 

Nsmch
NIHER

शादी के बाद वर एवं वधु दोनों पक्षों के लोग काफी खुश थे। दोनों पक्षों के लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दे मंगलमय जीवन की कामना की। वर एवं वधु पक्ष के परिजनों ने बताया कि दुल्हा रोहित एवं दुल्हन नेहा की हाइट कम होने से दुल्हा एवं दुल्हन दोनों के परिजन शादी के लिए परेशान एवं चिंतित रहते थे। लेकिन भगवान हर किसी की जोड़ी कहीं ना कहीं बनाकर रखते हैं। अब कम हाइट के दुल्हे को उसी अनुरूप लम्बाई में मिलीं।

दुल्हन की शादी हो जाने से दोनों के परिजन अब चिंता से मुक्त हो गये हैं। बताया जाता है कि दुल्हा रोहित कम हाइट को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। रोहित ने पढ़ाई लिखाई कर कम्पाउन्डर का काम सीखा है एवं अपने पैरों पर खड़ा है, किसी पर आश्रित नहीं है। वहीं दुल्हन नेहा भी घरेलू कामों में पुरी तरह से निपूर्ण है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट