बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हज यात्रियों को रवाना करने के लिए जाते हैं, कभी वैष्णो देवी के एक बस भी नहीं भेजी, भाजपा ने मुख्यमंत्री के काम पर उठाए सवाल

हज यात्रियों को रवाना करने के लिए जाते हैं, कभी वैष्णो देवी के एक बस भी नहीं भेजी, भाजपा ने मुख्यमंत्री के काम पर उठाए सवाल

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा अक्सर यह आरोप लगाती रही है कि वह हिन्दू विरोधी हैं और हिन्दू पर्व त्योहारों में शामिल होने से बचते रहते हैं। बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री ने हाजियों के जत्थे को रवाना किया। जिसके बाद अब भाजपा विधायक हरि भूषण बचौल ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कह दी है। बिस्फी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार हर साल हाजियों के जत्थे को रवाना करने के लिए जाते हैं, लेकिन आज तक मुख्यमंत्री ने वैष्णो देवी या केदारनाथ जाने के लिए एक बस भी रवाना नहीं की। जो बताता है कि नीतीश कुमार हिन्दूओं के कितने बड़े विरोधी हैं।

सनातन संस्कृति पर विश्वास नहीं

बचौल ने कहा कि नीतीश कुमार सनातन संस्कृति में विश्वास नहीं करते हैं। उनकी ही पार्टी के नंदकिशोर कुशवाहा के यहां छठ का प्रसाद खाने गए थे। कुशवाहा जी की पत्नी चंदन का टिका लगा रही थी, लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें रोक दिया और जो टिका लग चुका था, वह भी तुरंत पोछ दिया। वहीं इफ्तार पार्टियों में हर जगह सिर पर टोपी पहनकर हर जगह पहुंचे जाते ैं।

नहीं होगा फायदा

भाजपा विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार यह मानते हैं कि एक ऐसा करके उन्हें मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों के वोट हासिल कर लेंगे। जबकि मैं यह बता देना चाहता हूं, नीतीश कुमार की राजनीति खत्म हो गई है। वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम भी भूलने लगे हैं। ऐसे लोगों को बिहार से चले ही जाना चाहिए।


Suggested News