गोपालगंज पुलिस ने 7 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, हत्या और लूट सहित दर्ज हैं कई मामले

GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से टॉप टेन में शामिल 7 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान चैलवॉ गांव निवासी चन्द्रशेखर खरवार के बेटा राजा प्रसाद खरवार उर्फ मुन्ना खरवार के रूप में की गई।
दरअसल इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में DIU एवं STF टीम की संयुक्त छापामारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की राजा प्रसाद खरवार उर्फ मुन्ना खरवार एक सक्रिय अपराधी है। पिछले डेढ़ वर्षो से वह वांछित था और फरार चल रहा था।
गिरफ्तार किया गया कुख्यात बदमाश जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था। जिसपर 7 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीँ इसका काफी लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। यह हत्याकांड में तीन बार जेल जा चुका है। 2008 में भी एक हत्या की एक घटना को अंजाम दिया था। तीन लूट और डकैती के कांड में भी जेल गया है। जो आज से दस वर्ष पहले किया था।
हाल के दिनों में भी अपराध में सक्रिय रहा है। दो बार आर्म्स एक्ट मामले में भी जेल गया है। अब तक सात से आठ अपराधिक इतिहास खंगाला गया है और भी अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही डीआईयू और एसटीएफ के टीम को सात हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।
गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट