बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में शामिल होगा गोपालगंज का साकिब हुसैन, 20 लाख रूपये है बेस प्राइस

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में शामिल होगा गोपालगंज का साकिब हुसैन, 20 लाख रूपये है बेस प्राइस

GOPALGANJ : जिले के सदर प्रखंड के दरगाह मुहल्ला निवासी अली अहमद हुसैंन के बेटा साकिब हुसैन आईपीएल 2024 प्लेयर ऑक्शन के लिए  नीलामी की सूची में शामिल हुआ है। साकिब के आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने की सूचना जैसे ही परिजनो को मिली परिवार के साथ जिले में खुशी का माहौल है। फिलहाल साकिब बैंगलोर में है और इसकी तैयारी में जुटे है। साकिब दाए हाथ के तेज गेंदबाज है। चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलिंग के रूप में पहले से चयनित साकिब का बेस प्राइस  20 लाख रुपए है।

दरअसल दरगाह मुहल्ला निवासी साकिब के पिता अली अहमद हुसैन पेशे से सेल्ट्रिंग मजदुर है। चार भाईयो में तीसरे स्थान का साकिब बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रखता था। शहर के मिंज स्टेडियम में दौड़ने जाता था। जहां क्रिकेट के खिलाड़ियों को देखकर उसके मन में भी यह तमन्ना जगी थी की वह भी एक बेहतर क्रिकेटर बनकर परिवार और जिले का नाम रौशन करेगा। इंटर तक पढ़ाई करने के बाद साकिब क्रिकेट के दुनिया में कदम  रख दिया और धीरे धीरे आगे बढ़ता गया। 

साकिब ने फोन पर बताया की मिंज स्टेडियम में हुए देवधारी गिरी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था। जिसमे बॉलिंग के लिए चयन हुआ था। इसके बाद 2021 में पटना में होने वाले बिहार क्रिकेट लीग में शामिल हुआ। इसके बाद अंडर 19 खेलने चंडीगढ़ गया। जिसमे हाइएस्ट विकेट टेस्ट था। इसके बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर में शामिल हुआ। इसके बाद मुस्ताक अली ट्राफी खेलने का मौका मिला जिसमे लाइव प्रसारण हुआ था। लाइव प्रसारण के दौरान ही बेहतर प्रदर्शन को देखकर केकेआर मुंबई, दिल्ली, आरसीबी चेन्नई से बुलावा आया। इसके बाद नेट बॉलर चेन्नई के लिए चयनित हुआ। 

उन्होंने बताया की ट्रायल देने जब दिल्ली गए थे। तब ट्रायल देख कर महेंद्र सिंह धोनी और सौरभ गांगुली ने मुझे काफी अच्छा प्लेयर बताते हुए सराहना की। बता दें की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली भारत के 214 खिलाड़ियों में गोपालगंज के साकिब भी शामिल होंगे। मुकेश के बाद नए साकिब के नाम आईपीएल में शामिल होने के बाद  जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News