बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, डीए में बड़ा इजाफा कर सकती है केंद्र सरकार

लोकसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, डीए में बड़ा इजाफा कर सकती है केंद्र सरकार

DESK: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में जनता को लुभाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा अलग-अलग घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार मार्च महीने में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए में चार प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। बताया जा रहा है इसका लाभ पेंशनधारकों को भी मिलेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के मुताबिक डीए में बढ़ोतरी की जाएगी। इससे पहले अक्टूबर 2023 में केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके साथ ही डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया। केंद्र सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ।

बता दें कि, महंगाई भत्ता श्रम ब्यूरो द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय किया जाता है। केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को मंहगाई भत्ते में संशोधन करती है। इस निर्णय की घोषणा आमतौर पर मार्च और सितंबर में की जाती है। आगामी डीए बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों को फायदा होगा।

सरकार देश की महंगाई दर के आधार पर डीए बढ़ोतरी का फैसला लेती है। यदि मुद्रास्फीति अधिक है तो डीए संभवतः और बढ़ाया जाएगा। डीए और डीआर वृद्धि वित्तीय वर्ष के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत वृद्धि से निर्धारित होती है।

Suggested News