बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशासनिक अराजकता और अपराधी की गोली से मरने वाले के आश्रित परिवार को सरकार दे मुआवजा : विजय सिन्हा

प्रशासनिक अराजकता और अपराधी की गोली से मरने वाले के आश्रित परिवार को सरकार दे मुआवजा : विजय सिन्हा

PATNA : भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि प्रशासनिक अराजकता एवं अपराधी की गोली से मौत होने पर सरकार मुआवजा का प्रावधान करे। मृतक के परिवार में बिलखती विधवा, सिसकते बच्चे कराहते माता-पिता को कोई देखने वाला नहीं है। उनके लिए रोजी-रोटी का इंतज़ाम करने वाले का दुनियां से चले जाने पर परिवार की दयनीय स्थिति के कारण मुआवजा जरुरी है। 

सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ और खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन से उनका डर भय बिलकुल ख़त्म हो चुका है। हाल ही में पटना के बिक्रम निवासी देवराज यादव की हत्या थाना परिसर से निकलते ही कर दी गयी तो दूसरी ओर मुंगेर में बीएमपी जवान बबलू यादव की हत्या थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर कर दी गयी। ऐसी घटनाओं से यह सिद्ध हो गया है कि बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं में प्रशासन का अपराधियों को पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। अपराधी को बचाने और पैसे के दोहन से पुलिस का भय खत्म हो गया है।

सिन्हा ने कहा कि राज्य में रोज हो रही नृशंस हत्याओं से पूरा बिहार थर्रा उठा है। सिन्हा ने कहा कि 10 अगस्त 2022 को राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हत्या एवं अपराध की वारदातों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। 15 महीनों में बिहार में जंगल राज की याद ताज़ा हो गयी है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित राज्य के सभी जिलों में रोज हत्याएं हो रही है। सरकार के द्वारा हत्याओं का आंकड़ा कम कर दिखाया जाता है। 7000 से अधिक लोग अपराधियों के गोली के शिकार हुए हैं। अपराधियों की नज़र में पुलिस और पब्लिक में कोई फर्क नहीं पड़ता है। जमुई में हाल ही में दारोगा की हुई हत्या इसका उदाहरण है। 

सिन्हा ने कहा कि राज्य में शराब बंदी के बावजूद जहरीली शराब उपलब्ध होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। छपरा,सीवान, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, बेगूसराय, गोपालगंज, मोतीहारी सहित कई अन्य जिलों में जहरीली शराब पीने से सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। ज्ञात हो कि भाजपा के लगातार आंदोलन के बाद जहरीली शराब से होने वाले मौत पर मुआवजा का प्रावधान किया गया है। सिन्हा ने कहा कि जब तक अपराध और भ्रष्टाचार नहीं रुकेगा, निवेशक पलायन करते रहेंगे और युवा अपराध की ओर बढ़ते रहेंगे। राज्य की सरकार इस हालात के लिए जिम्मेवार है।

Suggested News