बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गया में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA : गया शेरघाटी सड़क मार्ग पर चेरकी बाजार में सड़क दुर्घटना में शनिवार को एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गयी। मृतक शिक्षक की पहचान नालंदा जिला के बिहारशरीफ निवासी 36 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। 

चेरकी थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि झारखंड के पलामू में पोस्टेड सरकारी शिक्षक नीतीश कुमार अपनी बाइक से बिहारशरीफ जाने के लिए पलामू से निकला था। शेरघाटी से गया की ओर आने के क्रम में बाइक सवार शिक्षक को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने चेरकी बाजार में धक्का मार दिया और वाहन मौके से निकल गया। 

गंभीर रूप से घायल शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी। मामले की सूचना के बाद चेरकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर स्थानीय लोगों की मदद से उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक शिक्षक के परिजनों को दे दी गयी है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, हादसे के बाद चेरकी बाजार में कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बन गयी। पुलिसकर्मियों की तत्परता से सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News