बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 11 जिलों में स्वास्थ्य महकमे को सरकार ने किया टाइट, 11 जिलों में की सिविल सर्जन की नियुक्ति, देखें लिस्ट

बिहार के 11 जिलों में स्वास्थ्य महकमे को सरकार ने किया टाइट, 11 जिलों में की सिविल सर्जन की नियुक्ति, देखें लिस्ट

PATNA :  बिहार के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। यहां विभाग द्वार प्रदेश के 11 जिलों में सिविल सर्जन की नियुक्ति की गई है। जिसमें गर्दनीबाग की चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिता कुमारी को पटना का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। 

जारी सूची के अनुसार पटना के पुनपुन पीएचसी में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार को शेखपुरा जिले का मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं भोजपुर के शाहपुर रेफरल अस्पताल में कार्यरत डा. अजय कुमार को मुजफ्फरपुर का मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है. औरंगाबाद के कुष्ठ निवारण अधिकारी डा. विनोद कुमार सिंह को पूर्वी चंपारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अररिया के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश कुमार को किशनगंज, नालंदा के करायपुरसराय पीएचसी में कार्यरत डा. ईला मिश्रा को भोजपुर की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह लखीसराय के बड़हिया पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. विनोद कुमार सिन्हा को मुंगेर, सुपौल के छतरपुर ग्रामीण डिस्पेंसरी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. ललन कुमार ठाकुर को सुपौल, नालंदा सीएचसी की चिकित्सा पदाधिकारी डा. श्यामा राय को नांलदा, गोपालगंज की अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. कात्यानी कुमार मिश्रा को वैशाली का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। 

इसके अलावा बांका के सिविल सर्जन रहे डा. रविंद्र नारायण को स्वास्थ्य सेवाओं की अपर निदेशक बनाया गया है। वहीं भागलपुर सिविल सर्जन को भागलपुर का क्षेत्रीय उप निदेशक, वैशाली सिविल सर्जन डा. श्याम नंदन प्रसाद को क्षेत्रीय उप निदेशक 

Suggested News