बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झोलाछाप डॉक्टर पर भरोसा करना पड़ा भारी, महिला का किया ऐसा ऑपरेशन हो गई मौत, खूब हुआ हंगामा

झोलाछाप डॉक्टर पर भरोसा करना पड़ा भारी, महिला का किया ऐसा ऑपरेशन हो गई मौत, खूब हुआ हंगामा

BETIA : बडी खबर प•चम्पारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र से है जहा आज एक झोला छाप डॉक्टर ने  महिला की जान ले ली। बताया गया कि महिला को  गर्भाशय में संक्रमण की शिकायत थी। जिसके इलाज के लिए वह पहुंची थी। जहां झोलछाप डॉक्टर ने ऑपरेशन कर महिला का गर्भाशय ही निकाल दिया, जिसके कारण महिला की हालत खराब हो गई और आखिकार महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान बैरिया थाने के तधवानंदपुर वार्ड नंबर 12 निवासी अजय पासवान की पत्नी झुन्नी देवी (25) के रूप में हुई।

मौत के डॉक्टर फरार, परिजनों ने किया हंगामा

महिला की मौत के दूसरे दिन उसकी मौत के बाद डॉक्टर और कर्मी मौके से फरार हो गए। इससे गुस्साए मृतका के स्वजन व ग्रामीणों ने क्लीनिक के पास जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में गुप्ता हास्पिटल के संचालक झोलाछाप चिकित्सक मनोज कुमार समेत चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अवैध क्लीनिक को सील कर दिया गया है। 

मृत महिला के स्वजन ने बताया कि झुन्नी देवी के गर्भाशय में संक्रमण की शिकायत थी। आपरेशन के लिए बीती आठ जनवरी को मथुरा चौक पर मनोज कुमार के हास्पिटल में उसे भर्ती कराया गया। 12 जनवरी की रात मनोज कुमार ने सर्जरी कर गर्भाशय निकाल दिया। 13 जनवरी की दोपहर के बाद झुन्नी की स्थिति बिगड़ने लगी। देर शाम उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतका के पिता बलथर थाने के गौचरी गांव निवासी आमेंद्र पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता ने बताया कि मथुरा चौक पर गुप्ता हास्पिटल के नाम से मनोज कुमार क्लीनिक चलाता है। कई लोगों से जानकारी मिली थी कि यहां बाहर के चिकित्सक आते हैं और वही सर्जरी करते हैं। इसलिए झांसे में आ गए। बेटी की सर्जरी करा ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने कहा कि 12 हजार रुपये लगेंगे। गर्भाशय निकाल दिया जाएगा। उसके बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी। 

नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि कम उम्र की महिलाओं का गर्भाशय निकालने से कई तरह की परेशानी हो सकती है।  इस घटना के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ  फर्जी क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है।  

Suggested News