बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हड़ताल पर गए PMCH के जूनियर डॉक्टर, इलाज के लिए मरीजों की लगी लंबी कतार

हड़ताल पर गए PMCH के जूनियर डॉक्टर, इलाज के लिए मरीजों की लगी लंबी कतार

पटना। सूबे के सबसे बड़े अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। स्टायपन बढ़ाने को लेकर यहां के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।  जिसके कारण अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई है। इलाज नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पीएमसीएच को राज्य के सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है, जिसके कारण दूसरे सरकारी अस्पतालों की तुलना में आनेवाले मरीजों की संख्या अधिक है। बुधवार को यहां अचानक काम करनेवाले सभी जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने को लेकर प्रबंधन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की थी, जिसका खामियाजा यहां आनेवाले मरीजों को उठाना पड़ गया। यहां मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इन लोगों ने बताया कि यहां कोई डॉक्टर नहीं है, जिसके कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

स्टायपन बढ़ाने की मांग

यूनाइटेड रेजिडेंट और pmch के जूनियर डॉक्टरों  स्टायपन नही बढ़ाने को लेकर नाराज हैं। उनकी मांग है  सरकार उनके स्टायपन राशि को बढ़ाए। फिलहाल जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने को लेकर पीएमसीएच प्रबंधन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है

Suggested News