बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शौच के लिए गई महिला से आधा दर्जन मनचलों ने किया गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार

 शौच के लिए गई महिला से आधा दर्जन मनचलों ने किया गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार

CHHAPRA : छपरा जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है जहां एक महिला से आधा दर्जन मनचले युवकों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में छः मनचले युवकों द्वारा एक  35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार सिंह एवं राजेश शर्मा के रूप में हुई है।शेष फरार चार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की रात को महिला घर से शौच के लिए बाहर गई हुई थी।इसी दौरान गांव से बाहर एक खेत में छह लोग गांजा पी रहे थे। गांजा पीते लोगों की नजर अकेली महिला पर पड़ी।सभी ने मिलकर महिला को अपने कब्जे में लेकर बारी बारी से महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने घटना के संबंध में परिजनों को बताया परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एवं शेष फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।



Suggested News