बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हम ने नई प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की जारी की सूची, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेवारी

हम ने नई प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की जारी की सूची, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेवारी

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक डाॅ0 अनिल कुमार ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। हम के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार ने कहा कि नई प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की नाम की घोषणा की गई। जिसमें 5 उपाध्यक्ष, प्रधान महासचिव सहित कुल 13 प्रदेश महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 15 प्रदेश सचिव, 6 प्रवक्ताओं, 2 मीडिया प्रभारी 3 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुल 46 पदाधिकारियों एवं 19 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की।

प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, मो. संजर आलम, ई0 सैफुदिन, प्रो0 डी.एन. सिन्हा, बेला यादव को बनाया गया है। वहीँ अविनाश कुमार को प्रदेश प्रधान महासचिव और रघुवीर मोची को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी विजय यादव, प्रदेश महासचिव सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र सदा, राम विलास प्रसाद मो0 मसुद रजा, सुरेश प्रसाद, मुकेश चन्द्रा, सत्येन्द्र राय, महेन्द्र पासवान, असद परवेज, अनिल कुमार रजक, कैप्टन मो0 ताहिर, लक्ष्मण माॅंझी, मो0 इरफानुल हक को बनाया गया है।     

प्रदेश सचिव अनील कुमार, राम निवास प्रसाद, शिवटहल माॅंझी, श्याम कुमार सिंह सुमन, आशुतोष राणा, सहेन्द्र चन्द्रवंशी, सुनील कुमार, अजय सिंह, संजीव कुमार वर्मा उर्फ छोटु कुशवाहा, रेखा देवी, मो0 समीर उद्दिन, आकाश कुमार, विपिन दास, लवकुश, डाॅ0 ललित प्रसाद को बनाया गया है। वहीँ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार माॅंझी, विभास दास, मनोज माॅंझी। प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची विजय यादव, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता भीम सिंह, पिन्टु रजक, राकेश रंजन, शकील अहमद हाशमी, रंजन सिंह को बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी टिंकु कुमार उर्फ श्रवण कुमार, गिरिधारी सिंह को बनाया गया है। 

जबकि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों रविन्द्र कुमार शास्त्री, युवा प्रकोष्ठ, सुनीता अशोक, महिला प्रकोष्ठ, आभा सिन्हा महिला प्रकोष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश कुमार व्यवसायिक प्रकोष्ठ, श्रीकांत प्रसाद विधि प्रकोष्ठ, संतोष कुमार शर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, सेवा लाल अम्बेदकर स्वच्छकार प्रकोष्ठ, संजीव कुमार उर्फ रविन्द्र चौधरी, पंचायती राज्य प्रकोष्ठ, शिव कुमार राम, सहकारिता प्रकोष्ठ, संजय पासवान दिव्यांग प्रकोष्ठ, मुकेश पाठक श्रमिक प्रकोष्ठ, शकील अहमद हाशमी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चंदन ठाकुर सवर्ण प्रकोष्ठ, राजीव रंजन किसान प्रकोष्ठ, डाॅ0 ज्योति रंजन चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दत्तात्रेय शर्मा खेल प्रकोष्ठ, सोनु अग्रवाल सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, प्रो0 डाॅ0 एन. सिन्हा शिक्षक प्रकोष्ठ, शंकर राम अनु0 जाति/जनजाति प्रकोष्ठ बनाया गया है।

इस प्रेस वार्ता में राजेश्वर माॅंझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु0 जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, अविनाश कुमार प्रदेश प्रधान महासचिव, संजर आलम, विजय यादव, प्रदेश महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता, राकेश रंजन रघुवीर मोची, रामविलास प्रसाद, श्रवण कुमार, गिरिधारी सिंह, आशुतोष राणा, सुनीता अशोक, शकर राम आदि शामिल थें।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News