बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करना दो युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोतिहारी में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करना दो युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

MOTIHARI: शादी विवाह या किसी प्रकार के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करना कानून जुर्म है। बिहार पुलिस इन मामलों पर रोक लगाने के लिए कई सख्त कदम उठा चुकी है। बावजुद इसके लोगों के द्वार अब भी हर्ष फायरिंग के मामले को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है। जहां बर्थडे पार्टी में मारो सिक्सर के छह गोली छाती में रे..गाने पर हर्ष फायरिंग करना दो युवक को महंगा पड़ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं एक युवक और हथियार के बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। गिरफ्तार युवक पहाड़पुर थाना क्षेत्र सिसवा मलदहिया के सुजीत कुमार उर्फ विक्की और राहुल कुमार के रूप में पहचान किया गया। वहीं एक युवक फरार बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर फायरिंग करने और हथियार के प्रदर्शन करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। 

बता दें कि, अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में पहाड़पुर पुलिस ने कार्रवाई किया। जानकारी अनुसार शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वाइरल वीडियो में एक बर्थडे पार्टी में मारो सिक्सर के छह गोली छाती में रे ..गाने पर तीन युवक अबैध हथियार का प्रदर्शन करते व फायरिंग करते देखे गए थे। वायरल वीडियो पहाड़पुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा था। 

एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर वायरल वीडियो सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अम्बेश कुमार सहित पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने महज चार घंटे में वायरल वीडियो का सत्यापन के उपरांत वीडियो में फायरिंग करने और हथियार का प्रदर्शन करने वाले तीनों युवक की पहचान किया गया। पहचान के उपरांत पुलिस ने पहाड़पुर के मलदहिया में छापेमारी कर लक्ष्मण साह के पुत्र सुजीत कुमार व नागेंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा युवक फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार सुजीत पर उतर प्रदेश के कानपुर के फीलखाना थाना में आईटी एक्ट के मामला दर्ज है। पुलिस हथियार बरामदगी के लिए छापेमरी में जुटी है। छापेमरी टीम में डीएसपी ,थानेदार के अलावा पीएसआई प्रियंका गुप्ता,पुअनि बसंत राम सहित शामिल थे। 

Suggested News