बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के मुंगेर में पहुंची हरियाणा पुलिस, बैंक में सेंध मारकर 8 करोड़ के जेवरात चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर में पहुंची हरियाणा पुलिस, बैंक में सेंध मारकर 8 करोड़ के जेवरात चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

MUNGER: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। आए दिन अपराधी बेखौफ हो कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला मुंगेर का है। जहां हरियाणा पुलिस पहुंची। पुलिस बैंक में सेंधमारी कर बैंक के लॉकरों से करोड़ों रूपये के जेवरात चोरी करने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर थाना पहुंची थी। हरियाणा पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में एक स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, हरियाणा राज्य में अंबाला जिला के बलदेव नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित कॉपरेटिव बैंक में 25 सितंबर 2023 को चोरों ने सेंधमारी कर बैंक के अंदर 32 लॉकरों को कटर से काट लगभग 8 करोड़ मूल्य के जेवरात की चोरी एक ली । जिसके बाद बैंक प्रबंधन के द्वारा बलदेव नगर में मामला दर्ज करवाया गया । जिसके बाद जांच में पता चला की बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज और खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

जिसके बाद कुछ दिन पूर्व हरियाणा पुलिस असरगंज पहुंच मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आरोपी के निशान देही के आधार पर पुनः हरियाणा पुलिस बलदेव नगर के एसआई बलकार सिंह के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र पहुंची। मुंगेर पुलिस की मदद से मुजफ्फरगंज इलाके के एक जेवर दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया गया। 

जिसमें अपराधियों से जेवरात खरीदे थे। उन अपराधियों को मुंगेर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड ले हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल सात आरोपी जिसमें से दो गिरफ्तार हो चुके है। अन्य की गिरफ्तारी के लिय हरियाणा पुलिस पुनः मुंगेर आएगी।


Suggested News