बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा पर आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, मीडिया के सवाल पर कहा- अच्छे दिन में किनका नाम ले रहे हैं

उपेंद्र कुशवाहा पर आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, मीडिया के सवाल पर कहा- अच्छे दिन में किनका नाम ले रहे हैं

पटना. केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोधगया पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर परिसर में योगाभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ी टिप्पणी कर दी। मीडियाकर्मी ने उनसे उपेंद्र कुशवाहा के बारे में पूछा तो उन्होंने चोटिले अंदाज में कहा आज अच्छे दिन पर किनका नाम ले रहे हैं। आज योग दिवस है। भगवान बुद्ध की धरती है, सिर्फ बुद्ध का ही नाम लीजिए।

वहीं, केंद्रीय मंत्री से जब संगठन को लेकर सवाल पूछा गया कि हमेशा आप के साथ काफी लोग नजर आते थे, आज आपके साथ बहुत कम लोग दिख रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि संगठन हमारे साथ है। यह कार्यक्रम संगठन का नहीं है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। यह एक अलग कार्यक्रम है।

बता दें कि पिछले दिनों ही जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया के सवाल को जवाब देते हुए कहा था कि आरसीपी सिंह को कार्यकाल पूरा करने से पहले ही मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए। आरसीपी सिंह का राज्यसभा का टिकट कटने और बंगला खाली करने के लिए दिये गये आदेश के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने यह बयान दिया था।


Suggested News