बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME : हत्या मामले में फरार दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कार्पियों और नगद बरामद

BIHAR CRIME : हत्या मामले में फरार दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कार्पियों और नगद बरामद

SHEKHPURA : शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में छापेमारी कर हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कई वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगी के मामले में भी वांछित है। पुलिस की इस कार्रवाई पर एसपी ने कहा कि दोनों आरोपी आलोक कुमार और राजकुमार काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिसे सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वहीँ गिरफ्तार आरोपी के पास से एक स्कार्पियो, मोबाइल और नगद रुपया भी बरामद किया गया है। 

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और जेल भेजने की तैयारी शुरू किया है। गौरतलब है कि शेखोपुर सराय के विभिन्न गांवों में साइवर ठगी का धंधा काफी जोरों पर है। जिसके मद्देनजर  पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद साइबर ठगों का हौसला बुलंद है।

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News