बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा मिट्टी घोटाला करनेवालों को पर्यावरण से क्या वास्ता

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा मिट्टी घोटाला करनेवालों को पर्यावरण से क्या वास्ता

PATNA : जल जीवन हरियाली, शराबबंदी, बाल विवाह उन्नमूलन और दहेज़ मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज पूरे बिहार में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया. राज्य के करीब 4 करोड़ लोग इस मानव श्रृंखला में शामिल हुए. 

मानव श्रृंखला को लेकर अब पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है. जहाँ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की जनता सब देख रही है. बाढ़ और चमकी बुखार के समय सरकार के पास नहीं थे. लेकिन चेहरा चमकाने के लिए 15 हेलीकाप्टर लगाये गए हैं. 

वहीँ स्वास्थ्य मंत्री ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की जो मिट्टी तक का घोटाला करने से बाज़ नहीं आये. उनको पर्यावरण या उसके संरक्षण से क्या वास्ता ?? 

तभी तो वे और उनका कुनवा मानव श्रृंखला पर बंगाल वाली दीदी की तरह का का, छी छी कर रहे है. 

पटना से रोहित राज की रिपोर्ट 


Suggested News