बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 20 छात्राओं की हिट स्ट्रोक से बिगड़ी तबियत, प्रशासनिक महकमें में मचा हड़कंप

छपरा में कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 20 छात्राओं की हिट स्ट्रोक से बिगड़ी तबियत, प्रशासनिक महकमें में मचा हड़कंप

CHAPRA : जिले के मशरक प्रखंड मुख्यालय से 5 किमी दूरी पर अवस्थित कवलपुरा गांव के आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय की एक एक कर 20 छात्रा तेज बुखार एवं दर्द से छटपटाने लगी। वार्डन अलंकार ज्योति एवं अकाउंटेंट पूजा सिंह ने मशरक अस्पताल को सूचित किया। फिर सभी को एंबुलेंस से मशरक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी डा चंद्रशेखर सिंह, डॉ एस के विद्यार्थी सहित एक दर्जन मेडिकल टीम चिकित्सा में जुटी। 

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ मशरक पंकज कुमार , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी अस्पताल पहुंची। इलाज कर रहे डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभी छात्रा हिट स्ट्रोक का शिकार है। जिसके कारण हाई फीवर सहित बेचैनी है। सभी को गहन चिकित्सा में रखा गया है। हालांकि अस्पताल में एसी एवं कूलर नहीं होने से डॉक्टर भी परेशान दिखे।

दरअसल कस्तूरबा विद्यालय में नामांकित एक सौ छात्रा में सोमवार को 40 छात्रा मौजूद है जिसमे 20 की हालत खराब है। बीमार छात्राओं में मशरक के अलावे सीमावर्ती प्रखंड की है। जिसमें चिंता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रौशनी कुमारी, खुशी कुमारी ,अन्नी कुमारी ,खुशबू खातून ,नंदनी कुमारी,अनिशा कुमारी,मनीषा कुमारी, संध्या कुमारी, अमृता कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, तबस्सुम खातून सहित अन्य बीमार है। इनके परिजनों को सूचित किया गया है। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट

Suggested News