बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्मी का कहर: मुंगेर में हीटवेव के शिकार हुए यातायात थाना में तैनात एसआई, अस्पताल में भर्ती

गर्मी का कहर: मुंगेर में हीटवेव के शिकार हुए यातायात थाना में तैनात एसआई, अस्पताल में भर्ती

PATNA: बिहार का तापमान सातवें आसमान पर है। कई जिलों में तापमान 47 से 48 डिग्री का आकड़ा पार कर चुका है। मौसम विभाग ने लू औऱ हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। हीटवेव के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सरकार ने सभी स्कूल और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का निर्देश दे दिया है। वहीं इस ताजा मामला मुंगेर का है। जहां यातायात थाना में तैनात दारोगा ददन प्रसाद सिंह हीटवेव के शिकार हो गए हैं। गंभीर स्थिति में उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, यातायात थाना में तैनात एसआई ददन प्रसाद सिंह की तबीयत अचानक उस वक्त खराब हो गई जब ड्यूटी खत्म कर यातायात थाना लौट रहे थे। कुछ देर बाद वे बेहोश होकर थाना परिसर में ही गिर गए। दारोगा को बेहोशी की हालत में मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया।

लेकिन उनकी तबीयत ठीक होने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिसके कारण पुलिसकर्मियों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों की मानें तो ददन प्रसाद अधिक देर तक उमस भर्री गर्मी में काम करने के कारण हीट वेव का शिकार हो गए। जिसके कारण उनकी तबीयत काफी खराब हो गयी। क्योंकि हिटवेव शिकार होने पर अन्य तरह के स्ट्रोक भी आ गये है। हालांकि अभी उनका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां उनकी स्तिथि गम्भीर बनी हुई है। 

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट

Editor's Picks