भागलपुर कटिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी, पांच लोग हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज
BHAGALPUR : कटिहार जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के पीरपैंती से सटे बकिया सुखी में रविवार की सुबह दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. इस बीच पीरपैंती रेफरल अस्पताल में घायल हुए कैलाश ठाकुर के पुत्र सुजीत कुमार, सुभाष ठाकुर, कैलाश ठाकुर, रितेश कुमार व दिलीप ठाकुर इलाज करने के लिए पहुंचे.
घटना के सम्बन्ध में घायल सुजीत कुमार ने बताया कि कई सालो से जमीनी विवाद चल रहा है, जो अभी कोर्ट में लंबित है. इसके पूर्व भी हमलोग उन लोगो द्वारा मारपीट किया गया था.आज के मारपीट में उनके द्वारा दो राउंड गोलियां चलाई गई,जिसमे मुझे और मेरे पिता कैलाश ठाकुर को गोली सट कर चली गई है.
उन्होंने कहा की लाठी और छूरा से भी वार किया गया है. हम लोग किसी तरह अपनी जान बचा कर पीरपैंती रेफरल अस्पताल इलाज कराने के लिए आए है.यहां से हम लोगो को मायागंज रेफर कर दिया है. इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट