बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटनासिटी में गैंगवार में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से एक वृद्ध की मौत, इसी थाना क्षेत्र में एक युवक की भी हुई हत्या

पटनासिटी में गैंगवार में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से एक वृद्ध की मौत, इसी थाना क्षेत्र में एक युवक की भी हुई हत्या

PATNA : राजधानी पटना में पटनासिटी का इलाका धीरे-धीरे अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। जहां आए दिन लूट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। बीती रात आलमगंज थाना क्षेत्र में  दो गुटों के बीचे हुए गैंगवार में जमकर फायरिंग हुई है। जिसमें गोली लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। इस गैंगवार में दो अपराधियों के भी घायल होने की बात सामने आई है। वहीं इसी थाना क्षेत्र में एक युवक की भी गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। थाना क्षेत्र में एक के बाद एक  दो घटनाओं के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  फिलहाल दोनो मामलों की जांच पुलिस कर रही है।

मामले में बताया गया कि आलमगंज थाना क्षेत्र में   बीती रात  अपराधियो के दो गुटों के वर्चस्व को लेकर फायरिंग शुरू हो गई और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। इस गोलीबारी में वहां मौजूद एक वृद्ध चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। वही दूसरी और इस गोलीबारी में दो अपराधियो को भी गोली लगी है जिसे इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दूसरी घटना आलमगंज के जल्ला रोड में घटी जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।हालांकि मृत युवक की पहचान नही हो पाई है। पुलिस इस बात की तस्दीक करने में जुटी है युवक कौन था और उसकी हत्या के पीछे अपराधियों का मकसद क्या था। 


Suggested News