बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हेमंत सोरेन ने आदिवासी नेता चंपाई सोरेन की राजनीतिक हत्या की, रांची पहुंचते ही हिमंत बिस्वा सरमा ने लगा दिया बड़ा आरोप

हेमंत सोरेन ने आदिवासी नेता चंपाई सोरेन की राजनीतिक हत्या की, रांची पहुंचते ही हिमंत बिस्वा सरमा ने लगा दिया बड़ा आरोप

RANCHI : झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी  और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में एक  कार्यकर्ता सम्मेलन  कार्यक्रम मे शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते  हुए  उन्होंने सोरेन सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली । आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव मे  भाजपा की प्रंचड जीत का दावा भी  किया। हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची विधानसभा क्षेत्र  के मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनका हौसला अफजाई किया । उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बना ही, इसकी सफलता का श्रेय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे जोश और उत्साह के साथ आगामी चुनाव में जुट जाएं।

इस दौरान उन्होंने  हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को जनता का विकास नहीं चाहिए, उन्हें केवल अपनी कुर्सी से मोह है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने जेल से बेल पर बाहर आते ही अपनी ही पार्टी के एक योग्य आदिवासी नेता चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री से हटाकर उनका राजनितिक हत्या  कर दिया। हेमंत सोरेन को अपने अलावा  कोई दूसरा आदिवासी नेता मंजूर नहीं है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा से निर्वाचित विधायक  कल्पना सोरेन को भी निशाना बनाया । उन्होंने कहा कि जेएमएम की सरकार में झारखंड की खनिज संपदा की लूट हो रही है। बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही। कल्पना सोरेन जैसे आपने पति को जेल जाने से छुड़ाने के लिए संघर्ष किया, उसी तरह राज्य की मां-बहन बेटियों की इज्जत, उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए संघर्ष कीजिए।

Suggested News