बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए साल में दुल्हन की तरह सजी ऐतिहासिक नगरी वैशाली, पुरातात्विक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़, प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम

नए साल में दुल्हन की तरह सजी ऐतिहासिक नगरी वैशाली, पुरातात्विक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़, प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम

VAISHALI: नववर्ष 2024 के स्वागत में ऐतिहासिक वैशाली जिला के वैशाली पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण करने वाले सैलानियों के लिए यह पर्यटक स्थल एवं आसपास के मठ मंदिरों को दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है। सुबह से घूमने वाले सैलानी पहुंचने लगे है। वैशाली गढ़ पहुंचने वाले देशी-विदेशी सैलानियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से समुचित प्रबंधन किये गए हैं। इस संबंध में वैशाली डीएम एवं एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रति नियुक्ति कर दिया है।

वहीं बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए ऐतिहासिक वैशाली तक जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस बीच बीडीओ अंजनी कुमार, सीओ गौरव कुमार और थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ वैशाली गढ़,अभिषेक पुष्करणी, विश्व शांति स्तूप,रेलिक स्तूप सहित अन्य पुरातात्विक स्थलों पर भ्रमण शील हैं। सैलानियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी तरह के चार पहिया वाहनों की ठहराव के लिए गढ़ पर स्थान निर्धारित किया गया है। इस दौरान पुष्करणी, शांति स्तूप, रेलिक स्तूप की ओर जाने वाले सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक दिया जाएगा।  

ऐतिहासिक स्थल वैशाली में पहुंचने वाले पर्यटकों की पूरी सुविधा और सुरक्षा के लिए जहां जिला प्रशासन और पुलिस बल तत्पर है वहीं पर्यटन क्षेत्र के होटलों एवं अन्य सेलिब्रेशन हॉल में नए साल को लेकर आयोजित होने वाले सामूहिक कार्यक्रम पर विशेष नजर रखने के इंतजाम किए गए है। इस बीच जिला प्रशासन ने सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को इस तरह के आयोजनों के सीसीटीवी सुनिश्चित करने करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से यहां राजा विशाल गार्डन और शांति स्तूप पर जश्न मनाने वाले लोगों पर भी विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है।

वैशाली थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार ने बताया कि सादे वेश में जगह-जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों और हुल्लड़ बाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जाम की समस्या से निपटने के लिए महावीर तीर्थंकर उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। नववर्ष की आगमन पर वैशाली के अनेक स्थानों पर विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान यहां बाबा चौमुखी सहित अनेक धार्मिक स्थलों और मठ-मंदिरों में तैयारी की गई है।

Suggested News