Bihar Politics: अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, RJD नेता की भतीजी की शादी में हुए शामिल, माहौल इस कारण हुआ खास
Bihar Politics:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव बीती रात अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
Bihar Politics:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव बीती रात अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सियासी व्यस्तताओं से समय निकालकर तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय नेता के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। उनके पहुंचते ही समारोह का माहौल खास हो गया। नेता प्रतिपक्ष की एक झलक पाने और उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, राघोपुर के राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार की भतीजी निशा की शादी बीती रात आयोजित की गई थी। इसी खुशी के मौके पर तेजस्वी यादव भी सुशील कुमार के आवास पहुंचे। उन्होंने शादी समारोह में शामिल होकर वर-वधू पक्ष के लोगों से मुलाकात की और परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने दुल्हन निशा को आशीर्वाद देते हुए उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
तेजस्वी यादव करीब आधे घंटे तक शादी समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उनका स्वागत किया। वहीं, इलाके के लोगों में भी अपने विधायक को करीब से देखने और उनसे मिलने की उत्सुकता दिखाई दी। जैसे ही लोगों को तेजस्वी यादव के पहुंचने की खबर मिली, समारोह स्थल पर भीड़ जुटने लगी। कई लोग उनसे मुलाकात करने और अभिवादन करने के लिए उत्सुक नजर आए।
राघोपुर तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है और यहां के लोगों के साथ उनका राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव रहा है। शादी जैसे पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर उन्होंने स्थानीय पार्टी नेता के परिवार की खुशियों में शरीक होने का संदेश दिया। राजनीतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक गतिविधियों से इतर इस पारिवारिक समारोह में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
रिपोर्ट- रजनीश