बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क में होली हंगामा का हुआ आयोजन, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के गानों पर झूमे लोग

पटना के हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क में होली हंगामा का हुआ आयोजन, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के गानों पर झूमे लोग

PATNA : पटना से सटे बिहटा में स्थित हंगामा वर्ल्ड वाटरपार्क के आज से सीजन की शुरुआत हो गयी है। इस मौके पर पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह और टुनटुन यादव के साथ अन्य कलाकारो में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को इंटरटेन किया। 


पार्क में पहुँची अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी। इस दौरान ठंड खत्म होते ही लोगों को पानी, रंग और गुलाल के साथ होली का लुफ्त उठाते देखा गया। लोगों को अक्षरा सिंह के साथ होली खेलकर बहुत आनंद आया। 

बताते चलें की हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क में आनेवाले लोगों के लिए कई तरह के मनोरंजन के साधन मौजूद हैं। जिसका मुख्य आकर्षण वेव पूल, किड्स पूल और 4 वाटर स्लाइड्स है। 

हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क में रोलर कोस्टर, बुल राइड, रेनबो स्पिन, बंजी जंपिंग, इलेक्ट्रिक कार राइड, रोप स्लाइड्स और झूला, कोलंबस राइड आदि चीजों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से किसी भी एक्टिविटी को करने के लिए आपको अलग से पैसे नहीं देने पड़ेंगे, क्योंकि इन सभी एक्टिविटीज के पैसे एंट्री टिकट में ही शामिल रहता है।

Suggested News