बिहार पुलिस की गुंडागर्दी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस ने महिला को छत से फेंका, मौके से हुई फरार

BHAGALPUR: भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बांका पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि एक केस में गिरफ्तार करने पहुंची बांका पुलिस ने उसको छत पर से ही नीचे फेंक दिया है। जिसके बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है।
दरअसल, मामला अफेयर का था। जिसको लेकर लड़की पक्ष के तरफ से थाने में तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने बिना गिरफ्तारी वारंट के अहले सुबह गिरफ्तार करने के लिए दूसरे पक्ष के घर पहुंच गई। घायल के परिजनों का आरोप है कि बिना गिरफ्तारी वारंट के गिरफ्तार करने पहुंची धोरैया पुलिस ने परिजनों के साथ मारपीट किया और छत से एक महिला को फेंक दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई।
वहीं जख्मी महिला का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। परिजन सूत्रों के मानें तो घायल को पहले स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घायल के परिजनों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों से कुछ रुपए लेकर उनके ऊपर फर्जी मुकदमा कर उनको फसाया जा रहा है। जिसमें एक तथाकथित पत्रकार का भी नाम सामने आ रहा है।
दूसरे पक्ष के तरफ से थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनके घर की एक लड़की का अश्लील फोटो वायरल किया गया है। जबकि लड़के का परिजनों का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है हालांकि इस पूरे मामले को लेकर जांच का विषय है। बहरहाल लगातार नीतीश सरकार की पुलिस का गुंडागर्दी की खबर सामने आ रही है। भागलपुर के बरारी में भी पुलिस ने एक दुकानदार को बेरहमी तरीके से पीट दिया था। अब बांका पुलिस ने छत पर से ही फेंक दिया। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुई हालांकि घटना के बाद मौके से पुलिस फरार हो गई।