बेतिया में मौत का खौफनाक अपराध, घरेलू विवाद में पति बना हैवान, पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से की हत्या

BETTIAH: राज्य में पति पत्नी के बीच का विवाद अकसर सामने आता रहता है। कई बार इन विवादों के कारण पति,पत्नी अपने जान तक दे देते है। ऐसा ही एक मामला बेतिया से सामने आया है। जहां पति ने विवाद में पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। वहीं इस पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा कि मृतिका के बच्चे जब स्कूल से वापस आए तो देखा कि घर में उनकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई है। वहीं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

दरअसल, यह मामला सिकटा थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के समीप का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर हुआ फरार हो गया। मृतिका की पहचान अनु देवी (40) के रुप में हुई है। घटना को लेकर मृतिका की 13 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी और 8 वर्षीय पुत्र तेजस कुमार विद्यालय से पढ़कर घर पहूंचने के बाद घर में दोनों अपनी मां को खून से लथपथ देख दौड़ कर थाना पहूंचे। थाना में उपस्थित एसआई अरविंद ठाकुर को अपने मां की हत्या कर दिए जाने की जानकारी दी। आनन फानन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतों, एसआई सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए।

वहीं मृतका की पुत्री बार-बार अपनी मां की हत्या का आरोप अपने पिता व अन्य पर लगा रही थी। ससुराल में मृतिका के भाई व बहन नहीं होने से वह अपने पति के साथ करीब 15 वर्ष से अपने मायके में ही रहती है। जानकार बताते हैं कि इधर बीते 6 महिने से दोनों पति पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था। जिसे स्थानीय स्तर पर पंचायत में समझा बुझाकर निपटारा किया गया था। इसके बावजूद पति अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गया। हालांकि घटना का निरीक्षण करने पहुंचे नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार ने मृतका की पुत्री से गोपनीय तरीके से आवश्यक पुछताछ की। 

Nsmch
NIHER

वहीं इस घटना के संदर्भ में पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस शव ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच में भेज दिया। एसडीपीओ नरकटियागंज कुंदन कुमार इस मामले मे फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार किया।