बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना, शादी से लौट रहे तीन शख्स हादसे के हुए शिकार, दो की मौत

बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना, शादी से लौट रहे तीन शख्स हादसे के हुए शिकार, दो की मौत

NALANDA: बिहार में सड़क हादसे के मामले अक्सर बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों जान चली जा रही है। ताजा मामला नालंदा का है। जहां  सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रुप से जख्मी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

जानकारी के अनुसार घटना पटना के बेलदारीचक पुल के समीप का है। जहां शादी समारोह से लौट रहे तीन शख्स सड़क हादसा के शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पटना के बेलदारीचक पुल के समीप बाइक नीचे गिरने से हादसा हुआ है। तीनों युवक नालंदा के थरथरी के मेहतरावा गांव के रहने वाले हैं। वहीं इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। 


नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News