बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने टोटो में मारी जोरदार टक्कर, युवक की हुई मौत

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने टोटो में मारी जोरदार टक्कर, युवक की हुई मौत

HAJIPUR: बिहार में सड़क दुर्घटना आए दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर का है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं युवक की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। 

दरअसल, सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभाई चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टोटो में धक्का मार दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतल भकुरहर के रहने वाले स्वर्गीय आनंदी साह के पुत्र राजगीर साह के रूप में की गई है।

मिली जानकारी अनुसार राजगीर साह टोटो पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टोटो में धक्का मार दिया। जिससे राजगीर साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

घटना के सम्बन्ध में परिजन ने बताया कि टोटो से बाजार जा रहे थे, इसी दौरान सुभाई चौक के निकट अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। सदर अस्पताल में डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक के एक बेटी और दो बेटा है। किसी की शादी नहीं हुई है। घटना की जानकारी नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सुचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Suggested News