बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, झोपड़ी के उड़े परखच्चे, गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला

गोपालगंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, झोपड़ी के उड़े परखच्चे, गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला

GOPALGANJ : जिले के मीरगंज बाजार थाना क्षेत्र के तुरहां टोली के समीप एक कर्कटनुमा झोपड़ी में पटाखा निर्माण के दौरान अचानक पटाखा विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुन कर आस पास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। वही झोपड़ी में रह रही एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसे तत्काल ईलाज  के लिए गोपालगंज के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। जख्मी महिला की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के तुरहा टोली निवासी निवासी मो० कलाम की पत्नी समा बेगम के रूप में की गई है।

इस संदर्भ में बताया जाता है कि दिपावली पर्व को देखते हुए पटाखा निर्माण शुरू हो चुका है। इसी बीच आज मीरगंज थाना क्षेत्र के तुरहा टोली मुहल्ले में पटाखा का निर्माण हो रहा था। तभी पटाखा ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से निकल कर इधर उधर भागने लगे। ब्लास्ट इतनी तेज थी की पास के घर में दरार आ गई। जबकि करकट नुमा घर के परखच्चे उड़ गए। 

वही घर में रह रही एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसे तत्काल स्थानीय लोगो के मदद से हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां महिला का ईलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। एक महिला झुलसी है जिसे डॉक्टर द्वारा गोरखपुर भेजा गया। इसके अलावा किसी प्रकार के जान-माल की क्षति नहीं हुई है। जांच कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News