बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पीने के लिए पानी नहीं देने पर पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : पीने के लिए पानी नहीं देने पर पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : कहते हैं की पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। दोनों के आपसी विश्वास और सामंजस्य की बदौलत जिंदगी की गाड़ी सरपट दौड़ती है। लेकिन औरंगाबाद ज़िला के दाऊद नगर में पति पत्नी रिश्ते को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। जहाँ मामूली विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। 


कहा जा रहा है की पति ने पीने के लिए पानी की मांग की। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया की पति ने लात  घूसों से मारकर पत्नी की हत्या कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पेट में दो महीना का बच्चा था। जिसको पीटने से बच्चा सहित पत्नी को मौत हो गया है। 

मृतिका की पहचान रीना कुमारी के रूप में की गयी है। जिसकी उम्र 27 साल के करीब बताई जा रही है। कुछ साल पहले ही उसकी शादी दाउदनगर थाना क्षेत्र के मलाह टोला निवासी  मनोज कुमार ऊर्फ भीम कुमार के साथ हुई थी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News