बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी को देवर की बांहों में देख पति ने की खुदकुशी, घटना के बाद प्रेमी देवर ने उठाया यह खतरनाक कदम

पत्नी को देवर की बांहों में देख पति ने की खुदकुशी, घटना के बाद प्रेमी देवर ने उठाया यह खतरनाक कदम

DESK : अवैध संबंध के परिणाम कभी कभी ऐसे खतरनाक रूप से सामने आते हैं। जिस पर विश्वास करना भी कठिन हो जाता है। यूपी के बदायूं में अवैध संबंधों का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता का अपने अविवाहित देवर से अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी जैसे ही विवाहिता के पति की मिली, उसने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। वहीं बड़े भाई के इस तरह जान देने से छोटे भाई को इतनी आत्मग्लानि हुई कि उसने भी जहर खाकर दे दी। एक अवैध संबंध के कारण पूरा परिवार बिखर गया। 

पूरा मामला बदायूं के एक गांव से जुड़ा है। जहां शनिवार रात को एक गांव में रहने वाले दो भाइयों ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार सुबह आनन-फानन उनका अंतिम संस्कार हुआ तो शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद जो मामला सामने आया, उसे जानकर हर कोई हैरान था।

बताया गया कि दोनों भाई मजदूरी करते थे। जहां बड़े भाई की शादी हो गई थी, वहीं छोटा अभी कुंवारा था। पुलिस के अनुसार, बड़ा भाई शराब का आदी था। मजदूरी से मिले रुपयों से नशा कर घर आता, इसलिए अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इस बीच उसकी पत्नी के अपने देवर से नजदीकी बढ़ गई और उनके बीच अवैध संबंध हो गए थे।

गड़बड़ी तब हुई जब हुई बीते शनिवार को बड़ा भाई अचानक घर पहुंच गया और पत्नी को छोटे भाई की बांहों में आपत्तीजनक स्थिति में देखा। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। छोटे भाई ने भी हाथापाई की, जिससे आहत होकर बड़ा भाई कमरे में गया और कीटनाशक लेकर आ गया। राज खुलने पर शर्मसार बड़े भाई ने  परिवार के अन्य सदस्यों के सामने ही उसने कीटनाशक पी लिया। 

हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। उसकी हालत देखकर छोटा भाई घबरा गया। इसके बाद आत्मग्लानि में छोटे ने भी कीटनाशक पी लिया। शनिवार देर रात दोनों की मृत्यु होने पर स्वजन पुलिस को जानकारी दिए बिना शव घर ले आए।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि गांव में पुलिस भेजी तो पता चला कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। पीड़ित परिवार के लोग कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे। गांव के अन्य लोगों से जानकारी मिली कि देवर-भाभी में अवैध संबंध थे। इसी विवाद में दोनों भाइयों ने जहर खा लिया था।

Suggested News