बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी के सुंदर नहीं होने की पति ने दी ऐसी सजा, वाटर हीटर से शरीर के नाजुक अंगो को दागा

 पत्नी के सुंदर नहीं होने की पति ने दी ऐसी सजा, वाटर हीटर से शरीर के नाजुक अंगो को दागा

NEWS4NATION DESK : पत्नी के सुंदर व स्मार्ट नहीं रहने से नाराज पति ने कमरे में बंद कर विवाहिता को वाटर हीटर गर्म कर उसके शरीर के नाजुक अंगों को दाग दिया। 

यह मामला शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के इटहरा गांव का है। शनिवार को ग्रामीण और मैके वालों की सूचना पर अरियरी थाना पुलिस गांव पहुंचकर बंधक बनी पत्नी को मुक्त कराया। मौके पर से पति नंदन बिन्द को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़िता मालती देवी ने बताया कि उसके पति की चाहत स्मार्ट और सुंदर पत्नी की है। इसलिए वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। घर में खाने का सामान खत्म होने पर 11 जुलाई को उसने पति को सामान लाने को कहा था। इसी बात से भड़के पति ने शाम ढलते ही उसे कमरे में बंद कर दिया और वाटर हीटर को गर्म कर उसके शरीर में कई जगहों पर दाग दिया है। 

उसने बताया कि उसके चिल्लाने पर पड़ोसियों को घटना की भनक लग गई। ग्रामीणों द्वारा विवाहिता के मैके वालों को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर मैके के लोग पहुंचे, तब थाना को घटना की जानकारी दी गई। 

थानाध्यक्ष  ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विवाहिता के शरीर को कई जगहों पर गर्म सलाखों से दागा गया है, जिसका निशान है। घायल को इलाज के लिए अरियरी पीएचसी भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि यह घटना 11 जुलाई की ही है। लेकिन, शनिवार को पुलिस को इसकी भनक लगी, तब विवाहिता को मुक्त कराया गया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। 

Suggested News