बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : घरेलू विवाद में पति ने की कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की हत्या, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले

BIHAR NEWS : घरेलू विवाद में पति ने की कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की हत्या, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले

BANKA : मामूली घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दिया। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के महगामा गांव की है। मृतका की पहचान बीबी जनैब (25 वर्ष ) के रूप में की गयी है। पत्नी की हत्या कर घर से भाग रहे आरोपित पति मु. शकील एवं सास बीबी जैतून को ग्रामीणों ने महगामा पहाड़ी के समीप धर दबोचा। घटना की सूचना मिलने पर दारोगा रामविचार सिंह, दारोगा पवन कुमार, खुर्शीद आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों द्वारा पकड़े के आरोपित पति एवं सास को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। वहीँ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। 


घटना को लेकर महगामा सहित आसपास के गांवों के भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत किया गया। आरोपी के पड़ोसी ने बताया कि बीबी जनैब से सुबह पति एवं सास से घरेलू कार्य को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर पड़ोस के कुछ लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। 

दोपहर में बीबी जनैब खाना खाकर आंगन में चापाकल से पानी लाने गई थी। इसी दौरान मु. शकील ने कुल्हाड़ी से ताबडतोड़ हमला कर दिया। जिससे बीबी जनैब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हल्ला सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख मु. शकील एवं उसकी मां बीबी जैतून गांव के दक्षिण पहाड़ी की ओर भागने लगी। जिसे ग्रामीणों ने खदेड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 

सूचना पाकर मृतका के मायके खरदौरी भीखनपुर गांव से पिता मु. जाकिर सहित अन्य लोग पहुंचे। मृतका के पिता ने लगभग पांच वर्ष पूर्व ही पुत्री की शादी मु. शकील से किया था। जिसमें एक ढाई साल का पुत्र गुलाम मुस्तफा है। बताया कि एक वर्ष पूर्व भी मु. शकील ने जनैब को कैंची से हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसमें पंचायती के बाद मु. शकील ने पत्नी को अच्छे से रखने का बात कहा था। जबकि कई ग्रामीणों ने बताया कि मु. शकील पिछले एक दशक से मानसिक रोगी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। घटना के दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई किया जा रहा है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News