बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, गोपालगंज में तीन लोगों की गई जान

बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, गोपालगंज में तीन लोगों की गई जान

N4N DESK: बिहार में आज मौसम का मिजाज बदला है और कई जिलों में आंधी-तूफान आई है।खासकर गोपालगंज,मोतिहारी,शिवहर के साथ-साथ राजधानी पटना में भी तेज आंधी-तूफान का प्रकोप रहा है।आंधी से जहां लोगों को थोड़ी देर के लिए गर्मी से राहत मिल है।लेकिन कई जगहों पर गरीबों की झोंपड़ी उढ़ गई।जबकि कई पेंड़ उखड़ गए।जिससे जान-माल की भी क्षति हुई है।

गोपालगंज में सोमवार की शाम आई तेज आंधी से बरौली इलाके के बनकट गांव के समीप एनएच 28 किनारे लाइन होटल की छत पर पेड़ गिर जाने से दो लोगों की दब कर मौत हो गई। मृतकों में सिधवलिया थाने के बुदसी गांव के जनक साह व सरफरा गांव के शिवनाथ पाण्डेय शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आंधी के समय दोनों व्यक्ति होटल के कमरे में छुपे हुए थे। इसी दौरान बगल के पीपल के पेड़ की टहनी टूट कर गिर गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम वर्षा सिंह घटना स्थल पर पहुंची हैं।उधर, कुचायकोट थाने के बरनैया बीसा गांव में आंधी-पानी के दौरान वज्रपात से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम गंगाशरण यादव है।

वहीं कई अन्य जिलों से भी पेंड़ गिरने की वजह से यातात बाधित होने की खबर आयी है।

Suggested News