जहानाबाद में दूसरे की खेत में कर रहे थे अवैध शराब का निर्माण, भूस्वामी ने दर्ज कराई प्रथामिकी तो दबंगों ने मचाया हड़कंप

JEHANABAD: बिहार में पिछले सात सालों से शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद हर दिन शराब तस्करी के कई मामले दिखने को मिलते रहते हैं। वहीं पुलिस भी इन मामलों को लेकर सतर्क हो गई है। पुलिस लगातार सर्च अभियान चलाकर इन अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में जहानाबाद से दबंगई का मामला सामने आया है। जहां शराब निर्माण करने से मना करने पर दबंगों ने खेत मालिकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल, मिली जानकारी अनुसार जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के सामने किसानों के खेतों में गांव के दबंगों द्वारा अवैध शराब निर्माण का धंधा चलाया जा रहा है। इस मामले को लेकर खेत मालिकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बता दें कि, खेत मालिकों द्वारा शिकायत कराए जाने की सूचना मिलते ही दबंगों ने भूस्वामी की पिटाई कर दी है। इस घटना में खेत मालिक के साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी चोट आई है। खेत के मालिक दुलेश्वर बिंद है। जिनके खेत में दबंगों के द्वारा अवैध शराब निर्माण का कार्य कराया जा रहा था।
बताया जा रहा कि, इस घटना में दुलेश्वर बिंद उनका बेटा और उनकी बेटी को चोट आई है। सभी को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि गांव के वार्ड सदस्य के सामने यह घटना हुई है। मामले की जानकारी स्थानीय थाने को भी दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।