बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर में घरेलू विवाद में पति बना हैवान, धारदार हथियार से गला रेत कर की पत्नी की निर्मम हत्या, फिर खुद भी खा ली जहर...

बक्सर में घरेलू विवाद में पति बना हैवान, धारदार हथियार से गला रेत कर की पत्नी की निर्मम हत्या, फिर खुद भी खा ली जहर...

BUXAR: राज्य में घरेलू विवाद को लेकर कई मामले सामने आते रहता है। ताजा मामला बक्सर का है। जहां एक बार फिर पति पत्नी ने आपसी विवाद के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। जानकारी अनुसार आपसी विवाद से परेशान पति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेता फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दी है। 

दरअसल, यह मामला जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का है। जहां अहिंसा दिवस पर एक युवक ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए घरेलू विवाद में पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है। जिसके बाद स्वयं जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसका पुलिस अभिरक्षा में चिंताजनक स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल में उसका इलाज करवाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। 

मिली जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह आठ बजे काजीपुर उतर टोला के छठु यादव का किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसी विवाद में उसने अपनी 25 वर्षीय पत्नी ममता देवी का गला धारदार हथियार से काट दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी जहर खा लिया। 

वहीं मृतका के एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जबकि छठू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को चिंताजनक बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Suggested News