रोहतास में आपसी विवाद में दबगों ने परिवार पर किया हमला, महिला सहित तीन लोग जख्मी

SASARAM : जिले के संझौली थाना क्षेत्र के गरुरा में एक जमीन पर कब्जा करने को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। इस दौरान दबंगों ने लाठी-डंडों से दुसरे पक्ष के लोगों के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला का सिर फट गया। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
इस पूरे मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग लाठी डंडा ईट पत्थर से महिला तथा अन्य लोगों की पिटाई कर रहे हैं। इस संबंध में 10 लोगों पर संझौली थाना में मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बता दें कि उमाशंकर सिंह के परिवार का जमीन है, जिसे गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के लोग शशि भूषण सिंह यादव, अनिल सिंह सुबोध कुमार सिंह आदि उस पर कब्जा करना चाह रहे हैं। जिसको लेकर यह विवाद हुआ।
उसी विवाद में पूरे परिवार पर हमला कर दिया गया। जिसमें माया देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है। स्थानीय स्तर पर उनका इलाज कराया गया है। वही माया देवी के पति संजय सिंह यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से वे लोग दहशत में हैं।
सासाराम से रंजन की रिपोर्ट