बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री ने भाजपा सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- प्रधानमंत्री का नाम खराब करने के लिए बिहार सरकार से मिलकर कर रहे षड्यंत्र

औरंगाबाद में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री ने भाजपा सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- प्रधानमंत्री का नाम खराब करने के लिए बिहार सरकार से मिलकर कर रहे षड्यंत्र

AURANGABAD:  बिहार की सियासत में इन दिनों गरमाई हुई है। पक्ष-विपक्ष में बयानों का दौर जारी है। इसी कड़ी में औरंगाबाद में बीते दिन भाजपा नेता तथा बिहार सरकार के पूर्व रामाधार सिंह के द्वारा भाजपा पार्टी के वर्तमान सांसद सुशील सिंह के ऊपर कई संगीन आरोप लगाया था। जिसको लेकर सांसद के निर्देश पर आज भाजपा जिला कमिटी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला कमिटी के कोषाअध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने सांसद के ऊपर पूर्व मंत्री रामाधार सिंह के द्वारा लगाये गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपना निजी आक्रोश सांसद पर निकल रहे है जबकि औरंगाबाद संसद सुशील कुमार सिंह को पार्टी में आने से पार्टी औरंगाबाद लोकसभा में मजबूत हुई है।

वहीं जब जिला भाजपा कमिटी के सदस्यों से यह पूछा गया कि कल पूर्व मंत्री के द्वारा उत्तर कोयल नहर परियोजना को लेकर जो राज्य सरकार से प्रस्ताव भेजा गया था। उसमें बहुत सारी खामिया है जिसको न तो औरंगाबाद सांसद ने देखा और ना ही बिहार सरकार के प्रस्ताव पर उन्होंने नोटिस ही किया, पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार सरकार के भेजे गए प्रस्ताव के हिसाब से अगर काम कराया गया तो 100 साल तक कोयल नहर की पानी गया जिला तक नहीं पहुंच पाएगी। जिससे मेरे चहेते प्रधानमंत्री की छवि खराब होगी और यह षड्यंत्र औरंगाबाद सांसद तथा वर्तमान बिहार सरकार दोनों ने मिल कर रचा है।

क्योंकि औरंगाबाद भाजपा संसाद अपना दल बदलने के फिराख में है। इस तरह का कई संगीन आरोप पूर्व मंत्री ने लगाया है। वहीं जब पूर्व मंत्री के लगाये गए आरोप पर सांसद से प्रतिक्रिया लेने हेतु बात किया गया तो औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने पूर्व मंत्री के आरोप पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। जो अपने आपमें एक बड़ा सवाल है।

Suggested News