बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में सियार ने एक व्यक्ति समेत दो मासूम पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

औरंगाबाद में सियार ने एक व्यक्ति समेत दो मासूम पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

AURANAGABD : जिले में सियार के आतंक से लोग दहशत में हैं। जहाँ सियार ने एक व्यक्ति समेत दो मासूम पर जानलेवा हमला किया है। सियार ने मुंह से नोच कर कईयों को खून से लहूलुहान कर दिया है। घटना देव थाना क्षेत्र के बेलसरा गांव की है। 

घायल व्यक्ति ने बताया कि अपने खेत में आलू चुन रहे थे। इसी बीच सियार ने एक व्यक्ति समेत दो मासूम पर हमला बोल दिया। जिसके बाद सियार ने अपने मुंह से नोच कर एक व्यक्ति समेत दो मासूम खून से लहूलुहान कर दिया। 

आनन-फानन में परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। 

जहां जख्मी व्यक्ति का इलाज चल रहा है। वही दो मासूम का इलाज उप स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। लोगों ने बचाव के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News