बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में शिक्षक ने लोजपा(आर) के नेता पर मारपीट करने का लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

औरंगाबाद में शिक्षक ने लोजपा(आर) के नेता पर मारपीट करने का लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

AURANGABAD : जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई ग्राम निवासी रजनीश कुमार जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्हमा में शिक्षक है। उन्होंने बताया की मेरे साथ मारपीट की घटना घटी है। घटना गुरुवार के करीब साढ़े दस बजे की है। जख्मी शिक्षक रजनीश कुमार का इलाज स्थानीय पीएचसी में करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद  रेफर कर दिया। कुमार द्वारा इस संबंध में सात लोंगो के खिलाफ दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें राव मनीष व अभिषेक तिवारी नामक युवक के साथ-साथ चार अज्ञात पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। 

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि लगभग 10:30 बजे विद्यालय से लौटने के क्रम में पास ही मंदिर के पास दो चार पहिया वाहन पर सवार छह लड़कों को उन्होंने देखा, जिनके द्वारा उनकी गाड़ी को रुकवाया गया। नाम पूछने के बाद उनके साथ मारपीट किया गया। चेहरे पर प्रहार किया जाने लगा। गमछे से गले को फंसा कर गला दबाकर जान मारने का प्रयास किया गया। गर्दन पर छुरा से भी प्रहार किया गया है। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। उनके ऑंख पर जोरदार प्रहार किया गया। जिसको लेकर उन्होंने दो लोंगो को नामजद आरोपी बनाते हुए उनके द्वारा कहा गया है कि अन्य लड़कों को भी वे चेहरे से पहचानते हैं। 

दर्ज प्राथमिकी में शिक्षक ने लोजपा( रामविलास )के नेता डॉ. प्रकाश चंद्रा पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपित सारे लड़के डॉ. प्रकाश चंद्रा के साथ रहते हैं। दो दिन पहले लोजपा(आर) नेता के बाउंसर उनकी गाड़ी को पीट रहे थे। इसके बारे में उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया था तथा औरंगाबाद एसपी को व्हाट्सएप पर भेजा था। 

थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। जब इस मामले को लेकर प्रकाश चन्द्रा से बातचीत किया गया तो  उन्होंने बताया की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है की जो आरोप मेरे ऊपर लगाया जा रहा है। वह गलत एवं निराधार है। उन्होंने भी इस घटना को निंदा करते हुए  शिक्षक रजनीश कुमार के साथ हुई मारपीट की मामले में जिला के वरीय अधिकारी से की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News