बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई गोलीबारी, 4 लोग हुए जख्मी

औरंगाबाद में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई गोलीबारी, 4 लोग हुए जख्मी

AURANGABAD : औरंगाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बद्री बिगहा गांव की हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक पक्ष खेत जोत रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया।दोनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। 

जिसमें एक पक्ष से 3 लोग तो दूसरे पक्ष से 1 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News